इंदौर। अशोक शर्मा। कालिंदी गोल्ड ग्राम, भांगिया के रहवासियों की लंबे समय से चली आ रही स्थायी (परमानेंट) बिजली व्यवस्था की समस्या अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। कालिंदी सोशियल वेलफेयर फाउंडेशन की समिति द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद इस मुद्दे को विधायक एवं मंत्री महोदय के समक्ष रखा गया था।समिति ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि विभिन्न रहवासियों के अलग-अलग मतों के कारण इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। कुछ निवासी पूछ रहे हैं कि वे अतिरिक्त राशि क्यों दें, कुछ का कहना है कि उन्होंने पहले ही MPEB (मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी) को भुगतान कर दिया है, जबकि कुछ यह मानते हैं कि निजी कॉलोनी होने के बावजूद यह कार्य सरकार को ही करना चाहिए। हालांकि अधिकांश रहवासी इस बात से सहमत हैं कि जन-सहयोग से ही इस कार्य को पूरा किया जा सकता है।इन मतभेदों और खींचतान के चलते ग्रामवासी हर महीने ₹1000 से ₹1200 तक अतिरिक्त बिजली बिल का बोझ उठाने को मजबूर हैं।मंत्री महोदय ने इस मामले में अत्यंत सकारात्मक और संवेदनशील रवैया अपनाते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि कालिंदी में सभी रहवासियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाए, जिसमें वे स्वयं उपस्थित होकर जनता से आमने-सामने संवाद करेंगे और समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझेंगे।इस बैठक में कलेक्टर महोदय, MPEB के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मंत्री जी की उपलब्धता के अनुसार बैठक की तिथि शीघ्र तय की जाएगी और सभी रहवासियों को सूचित कर दिया जाएगा।कालिंदी सोशियल वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस बैठक के लिए पूरी तैयारी रखें। अपने प्रश्नों और सुझावों को पहले से स्पष्ट कर लें, ताकि यह बैठक सार्थक, समाधान-उन्मुख और रहवासियों के हित में सफल हो सके।इसके साथ ही, ग्राम पंचायत भांगिया के सरपंच मामराज जायसवाल ने श्रीराम चौराह पर फोकस लाइट की स्थापना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, “श्रीराम चौराह कालिंदी गोल्ड ग्राम भांगिया में फोकस लाइट की स्थापना, सिर्फ रोशनी नहीं, बल्कि सुरक्षा, सुविधा और विकास की दिशा में हमारे गाँव का एक और मजबूत कदम है। ग्रामवासियों की सुविधा और उज्ज्वल भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”यह विकास कार्य ग्रामवासियों के लिए न केवल बिजली समस्या के समाधान की ओर एक कदम है, बल्कि समुदाय की एकजुटता और प्रगति का भी प्रतीक है। बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।कालिंदी सोशियल वेलफेयर फाउंडेशन View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाम की समानता से निर्दोष व्यक्ति को लगा झटका: हाईकोर्ट एडवोकेट शुभम गेहलोद ने पैरवी कर बरी कराया, पुलिस की गलती उजागर. राजनैतिक व्यंग्य-समागम