मंत्री विजय शाह के द्वारा महिलाओं के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर महिला कांग्रेस का आक्रोश राहुल सेन मांडवमो 9669141814 धार न्यूज/ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनका पुतला जलाया, साथ ही राज्यपाल से की बर्खास्तगी की मांग,मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह द्वारा महिलाओं के प्रति की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश की राजनैतिक पारा गर्मा गया है। धार जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन धार नायक तहसीलदार आशीष राठौर को सौंपा है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी के नेतृत्व में सौंपा गया इस ज्ञापन में मंत्री विजय शाह के बयान को लोकतंत्र के विरोधी और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया गया है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि जो बहनें मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं करेंगी, उनकी जांच करवाई जाएगी। महिला कांग्रेस ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह न केवल महिलाओं का सीधा अपमान है, बल्कि संविधान द्वारा दिए गए समानता, स्वतंत्रता और गरिमा के मौलिक अधिकारों पर भी प्रहार है।महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जागरूक महिलाएं और नागरिक इस तरह की तानाशाही पूर्ण भाषा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि महिलाओं को डराने और उनके स्वाभिमान को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे कृत्य पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए और मंत्री विजय शाह से तुरंत इस्तीफा लिया जाए। कांग्रेस का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देना सरकार का कर्तव्य है, न कि इसके बदले महिलाओं को किसी विशेष व्यक्ति के सम्मान के लिए विवश किया जाना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…ये रहे मौजूदगंधवानी ब्लाक अध्यक्ष- संगीता रोड्दा,सरदारपुर ब्लाक अध्यक्ष रोशनी हटीला तिरला ब्लाक अध्यक्ष साधना कनलनगर अध्यक्ष टाण्डा-माया बघेल पूर्व पार्षद डही – कविता चौगड रामकन्या नायमा ,हेमलता राठौर, सुमन बाई , मंगली बाई मीरा अग्रवाल, सैकड़ों महिला कार्यकर्ता रही उपस्थिति। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कष्टभंज सरकार देदला धाम में अखिल भारतीय मानस सम्मेलन का तीसरा दिनः नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सौजन्य भेंट की