इंदौर। आमिर खान।।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच इंदौर ने रविवार को दो अलग-अलग कार्यवाहियां कर दो फरार व सक्रिय तस्करों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास से कुल 32.12 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 3.25 लाख रुपए) बरामद की गई है। पहली कार्यवाही : NDPS के फरार आरोपी राकेश बैरागी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर व साइबर तकनीक से मिली सूचना पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश बैरागी पुत्र कैलाश बैरागी, निवासी माली मोहल्ला, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी पहले दर्ज अपराध क्रमांक 167/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट में फरार था। उक्त प्रकरण में इससे पहले उसके साथी बबलू उर्फ विनोद बैरागी निवासी लाबड़िया भेरू के पास से 12.27 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 1.25 लाख रुपए) एवं एक नीली होंडा एक्टिवा जब्त की गई थी। पूछताछ में राकेश ने कबूल किया कि वह अन्य जिलों से सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लायर्स को बेचता था। आरोपी राकेश बैरागी पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसे अपराध क्रमांक 167/25 में धारा 8/21 एवं 8/29 NDPS एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी कार्यवाही : 19.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मनीष उर्फ मोंटू जायसवाल पकड़ाया दूसरी सफलता लाभ श्री कॉम्प्लेक्स के सामने पत्थर गोदाम रोड क्षेत्र में मिली। क्राइम ब्रांच की टीम गश्त व संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी रेलवे स्टेशन की ओर से आता एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। घेराबंदी कर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मनीष उर्फ मोंटू जायसवाल पुत्र स्व. रामेश्वर जायसवाल, निवासी बाणगंगा, इंदौर बताया। तलाशी में उसके पास से 19.85 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए) बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफे के लिए सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। मनीष पर इंदौर शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 212/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने दोनों टीमों की सराहना की है और कहा है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश की बेटी का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न.. लैंगिक हिंसा पर जलेसं की कार्यशाला :’हर हिंसा स्त्री देह से होकर गुजरती है’