बेटियां इस देश का भविष्य स्तंभ है,इन्हें आगे बढ़ने दें – डॉ दुबे मुंबई / एक पुरानी किदवंती है बेटा वंश को बढ़ाने वाला होता है, वैसे ही आज के दौर में हमारे देश की बेटियों की उपलब्धि इस बात को साबित करती है कि आने वाला समय बेटियों का है इन्हें आगे बढ़ने दीजिए ।यह विचार डॉ अजय दुबे ने देश की बेटी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। देश की बेटी का सम्मान कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के भयंदर इलाके में स्थित परिसर के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ.अजय दुबे द्वारा मीरा भयंदर की रहने वाली प्रतिभाशाली 15 वर्षीय सुश्री आद्या बरनवाल को देश के नाम अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।इस संबंध में जानकारी देते ट्र स्ट सदस्य मनीष दुबे ने बताया कि सुश्री आद्या बरनवाल ने 4 वर्ष की आयु से ही स्केटिंग सीखना शुरू किया और अपने अथक प्रयास से लगातार आगे बढ़ते हुए पिछले 12 वर्षों में हमारे देश के लिए नेशनल और इंटरनेशनल खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए और गिनीज ऑफ बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया। अपनी कला साधना के साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी है। देश की बेटियों को अपनी प्रतिभा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा देश के अलग अलग शहर में देश की बेटी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाता है।कार्यक्रम में प्रतिभाशाली सुश्री आद्या बरनवाल को ट्रस्ट की ओर से प्रतीक चिन्ह, शॉल,श्रीफल के साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे ट्रस्ट के संजय मिश्रा, राजेश दुबे, श्रीमती हेमा हुरिया, श्रीमती राजकुमारी मौर्य, श्रीमती नीतू तिवारी, श्रीमती सुनीता खोत, सुश्री सना खान और श्रीमती सरोज जोशी ने सुश्री आद्या बरनवाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी मंगलकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नागरिक परिक्रमा इंदौर क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्यवाही : 32 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त, दो पुराने अपराधी गिरफ्तार