562 रियासतों को एक किया था सरदार ने, आज भी उनके विचार देश को दे रहे एकता का मंत्र : जनप्रतिनिधि इंदौर, 31 अक्टूबर। प्रदीप चौधरी।। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में श्रद्धांजलि और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संगम देखने को मिला। गुजरात की ओर जा रही राज्य स्तरीय एकता यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ तो पटेल ब्रिज पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और हजारों नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। शहर के विभिन्न मार्गों पर फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से गूंजता पूरा वातावरण बता रहा था कि आज भी सरदार पटेल की एकता की विरासत प्रदेश की रग-रग में बस्ती है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस एकता यात्रा में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए स्थानीय प्रशासन ने पूरी सजावट की थी। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और जनप्रतिनिधियों ने आरती उतारकर यात्रियों का अभिनंदन किया। पटेल प्रतिमा स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रहा है। सरदार पटेल ने न केवल 562 देसी रियासतों को भारत में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया, बल्कि IAS, IPS जैसी अखिल भारतीय सेवाओं की मजबूत नींव भी रखी, जिसके कारण आज भी हमारा प्रशासनिक तंत्र विश्व में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “सरदार पटेल वो शख्सियत हैं जिन्होंने लोहे को भी एकता का आभूषण बना दिया। आज उनकी 150वीं जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे।” समारोह में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद यदि कोई व्यक्ति भारत को एक सूत्र में बांधने का श्रेय रखता है, तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल ही हैं। इंदौर ने आज एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लौह पुरुष का संदेश यहां के दिलों में आज भी जिंदा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन SIR फॉर्म के नाम पर नया ऑनलाइन स्कैम: OTP मांगते ही खाता हो रहा खाली, इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की चेतावनी बस्तर की बदलती तस्वीर : नक्सलवाद की कमर टूटने की कहानी, सुंदरराज पी के साहस की गाथा