मुख्य आरोपी सरदार किशोर अभी तक फरारप्रदीप चौधरी। मुंबई से इंदौर आ रही युवती से चलती बस में यात्री ने की थी छेड़छाड़, मुख्य आरोपी अभी तक फरार, सेंधवा नाके पर युवती की मां ने पहुंचकर दो आरोपी पकड़वाए थेबस में तीन लोगों ने की थी युवती से छेड़छाड़, इंदौर की एक युवती मुंबई में एनिमेटर की जॉब करती है। 6 नवंबर की शाम वह गोरेगांव से हंस ट्रेवल्स की बस (AR-11 D-1919) से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बस रात 11.30 कसारा फूड स्टॉप पर रुकी। यहां हंस ट्रेवल्स के ही एक अन्य ड्राइवर ने बस ड्राइवर से कहा कि एक सवारी को बैठा लेना, उन्हें भी इंदौर ही जाना है।मुकेश को धानी गांव निवासी इसी ट्रेवल्स के एक अन्य ड्राइवर ने फोन पर किसी के बारे में कहा कि उन्हें भी बस में बैठा लेना, वे भी इंदौर ही जाएंगे। फिर ड्राइवर और क्लीनर के साथ इंदौर जाने के लिए एक युवक भी बस में सवार हुआ। ये तीनों नशे में थे।बस कुछ आगे बढ़ी ही थी कि युवक ने अपर बर्थ पर लेटी इंदौर की युवती पर आपत्तिजनक बातें कही। ड्राइवर और क्लीनर ने भी युवक का साथ दिया और हंसने लगे। इस पर युवती घबरा गई। उसने अन्य यात्रियों से मदद मांगी। एक यात्री ने तीनों को मना किया तो उसे भी धमकाया। जब उनकी हरकतें नहीं रुकी तो युवती ने इंदौर में अपनी मां को फोन पर घटना की जानकारी दी। आरोपी युवक का नाम किशोर सिंह बताया गया है।बेटी का फोन आते ही मां ने बेटी से कहा कि तुम चिंता मत करो मैं कार से आ रही हूं, सेंधवा टोल नाके पर पहुंच रही हूं, वहां बस रुकवाना। मां परिवार के साथ साढ़े तीन घंटे कार दौड़ा कर सेंधवा टोल नाके पहुंची। इस बीच सेंधवा पुलिस को सूचना दे दी गई थी।7 नवंबर को सुबह मां और परिवार के लोग सेंधवा नाके पहुंच गए। सुबह 7 बजे के करीब बस पहुंची तो परिवार ने बेटी को उतारा। यहां बस से उतरने के दौरान आरोपी युवक, ड्राइवर और क्लीनर तीनों भी नीचे उतरे।युवती ने मां को बताया- युवक ने मेरे साथ अश्लील हरकतें की हैं। इस दौरान ड्राइवर पैर छूकर माफी मांगने लगा, जबकि युवक तब भी नशे में था और परिवार से बहस करने लगा। परिवार ने शिकायत करने की बात कही और बेटी को लेकर इंदौर आ गए। अगले दिन युवती की मां ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से बात की। कमिश्नर ने बताया कि युवती की मनोस्थिति अभी ठीक नहीं है। वह काफी घबराई हुई है। सेंधवा में केस दर्ज होने पर उसे बयान के लिए परेशानी होगी, इसलिए राजेंद्र नगर थाने में केस दर्ज किया जाएगा।*समाजजन ने आरोपियों की जमानत खारिज कराने के लिए आवेदन दिया*समाजजन के साथ कलेक्टर से मिले इंदौर में इस मामले को लेकर पार्षद प्रशांत बडवे ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। 11 नवंबर को पार्षद, परिजन, रिश्तेदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, किशोर चौधरी, पूर्व पार्षद बलराम वर्मा सहित समाजजन कलेक्टर शिवम वर्मा से मिले। उन्हें बताया कि मामला साधारण नहीं है। युवती की मां ने सजगता दिखाई, वह किसी तरह परिवार को लेकर आधी रात को कार से रवाना हुई और सुबह सेंधवा टोल नाके तक पहुंची। इस दौरान बेटी ने उसे बार-बार फोन किए जो काफी घबरा गई थी।कलेक्टर ने तुरंत अगले दिन इंदौर में सभी ऑपरेटरों की बैठक ली। इसमें बसों में पैनिक बटन लगवाने, बस ड्राइवर-क्लीनर का वेरिफेकशन, आचरण सहित सुरक्षा व्यवस्था में कसावट लाने की चेतावनी दी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल। 15 साल पुरानी बसें अब नहीं चलेंगी: परिवहन विभाग का सख्त आदेश असभ्य, असामाजिक बनाने की परियोजना का हिस्सा है भाषा का क्षरण