इंदौर।सलमान अंसारी✍️✍️।। वी वन हॉस्पिटल, गीता भवन क्षेत्र द्वारा सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर मनमाने ढंग से पार्किंग किए जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सड़क का उपयोग निजी पार्किंग की तरह किया जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया है कि अवैध पार्किंग और मनमानी रवैये के कारण आम लोगों, मरीजों तथा राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सड़क पर वाहनों की भीड़ के कारण कई बार दुर्घटनाएं होने की नौबत भी आ चुकी है। सड़क में ही पार्किंग नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से इस अवैध कब्जे, पार्किंग और दबंगई पर रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस विभाग: कुछ काले धब्बों के बीच चमकती ईमानदारी की मिसाल सर्दी में योग: तंदुरुस्त शरीर और ऊर्जावान मन के मंत्र
You must be logged in to post a comment.