बड़नगर, 12 नवंबर 2025
जिला न्यायालय में दीवानी मुकदमों के लिए लगने वाली कोर्ट फीस की फर्जी रसीदें बनाकर पेश करने के मामले में कथित वकील उज्जवल जोशी के खिलाफ बड़नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा अब तक 5 लाख 81 हजार 85 रुपये का गबन करने का खुलासा हुआ है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामविलास गुप्ता की कोर्ट के रीडर योगेश ठाकुर ने 10 नवंबर 2025 को बड़नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उज्जवल जोशी ने कई दीवानी मुकदमों में कोर्ट फीस की जाली रसीदें तैयार कर न्यायालय में पेश कीं। जब न्यायालय ने इन रसीदों का सत्यापन कराया तो सभी रसीदें कूटरचित और फर्जी पाई गईं।

इस गंभीर धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही बड़नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज 12 नवंबर 2025 को आरोपी उज्जवल जोशी के विरुद्ध थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 711/25 दर्ज किया। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3), 336(4), 340(2), 316(2) के तहत मामला कायम किया गया है तथा विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह धोखाधड़ी अकेले उज्जवल जोशी ने नहीं की बल्कि एक पूरा गिरोह इसमें शामिल है। जांच के दौरान अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी शीघ्र आरोपी बनाया जाएगा।

न्यायालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट फीस की रसीदें फर्जी होने से न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ है बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की पवित्रता पर भी गहरा आघात लगा है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और गबन की गई राशि की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला न्यायालय ने सभी अदालतों को निर्देश दिए हैं कि कोर्ट फीस की रसीदों का सख्ती से सत्यापन किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी धोखाधड़ी दोहराई न जा सके।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading