संजय वर्मा ।  आष्टा।। हिन्दू उत्सव समिति में अध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। सकल हिन्दू समाज द्वारा वर्तमान अध्यक्ष कालू भट्ट को पद से हटाए जाने और नए चुनाव की घोषणा के बाद आज कालू भट्ट ने नगर के पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

स्थानीय शीतल स्वीट्स पर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री कालू भट्ट ने स्पष्ट कहा कि उन्हें हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर समाज द्वारा पहले ही दो वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया था, इसलिए उनके कार्यकाल की अवधि अभी शेष है। उन्होंने कहा कि —

“समाज ने सर्वसम्मति से मुझे दो वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना था। अब बीच में इस तरह से हटाने या नए चुनाव की बात पूरी तरह अनुचित है। मैं समाज की सेवा और हिन्दू एकता के लिए कार्य कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।”

भट्ट ने कहा कि समिति का उद्देश्य नगर में धार्मिक उत्सवों को एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ आयोजित करना है, और वे इसी दिशा में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी सदस्य आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें और नगर में आने वाले धार्मिक पर्वों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता के अंत में कालू भट्ट ने कहा कि —

“मैं पद नहीं, सेवा की भावना से जुड़ा हूं। समाज की एकता मेरे लिए सर्वोपरि है।”

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading