मुंबई, 11 नवंबर 2025: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र (89 वर्ष) की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों पर अब विराम लग गया है। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुरुआती रिपोर्ट्स में सांस लेने में तकलीफ और वेंटिलेटर सपोर्ट की खबरें आईं। हालांकि, मंगलवार को परिवार ने साफ किया कि धर्मेंद्र स्थिर हैं, इलाज का असर हो रहा है और वे रिकवर कर रहे हैं। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जताते हुए लिखा, “यह जो हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल्स कैसे एक व्यक्ति के बारे में झूठी खबर फैला सकते हैं जो इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहा है और रिकवर कर रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।” इसी तरह, बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, “मीडिया ओवरड्राइव में है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पापा स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम परिवार से प्राइवेसी की अपील करते हैं। पापा की जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।” सनी देओल की टीम ने भी बयान जारी कर कहा, “मिस्टर धर्मेंद्र स्थिर हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। झूठी अफवाहें न फैलाएं, उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें।” अस्पताल के बाहर सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, हेमा मालिनी सहित पूरा परिवार नजर आया। शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे सितारे भी धर्मेंद्र का हालचाल जानने पहुंचे। ज्ञात हो कि धर्मेंद्र को 1 नवंबर से रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 10 नवंबर को सांस की तकलीफ बढ़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत की खबर तक चली, जिसे परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया। धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे। फैंस और इंडस्ट्री उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है। भगवान उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करें! 🙏 View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली में लाल किले के पास कार बम धमाका: 13 मरे, 20 से ज़्यादा घायल; फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से सीधा कनेक्शन, आत्मघाती हमले की आशंका तुम्हारा पैगाम मुहब्बत है, जहां तक पहुंचे यही पैगाम दो– भोपाल में होता देश का सबसे बड़ा तबलीगी इज्तिमा