गढ़ (रीवा) गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने दो बाइक सवारों सहित राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल घायलों को तत्काल संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रीवा लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने घायलों का कुशलक्षेम पूछा और चिकित्सकों को हरसंभव उचित उपचार उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत स्वरूप 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ भादंस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। चालक की गिरफ्तारी और वाहन की गति एवं शराब सेवन की जांच की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अनामिका सकुशल घर लौटी! पुलिस की मुस्तैदी से खुशी की लहर किशोरों को सर्वाइकल कैंसर व सड़क दुर्घटनाओं से बचाने की पहल
You must be logged in to post a comment.