आमिर खान।। 1. क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ के पूर्व प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार आरोपी ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर लेकर करता था सप्लाईआरोपी ने पूछताछ में अच्छा कमीशन मिलने के लालच में मादक पदार्थ सप्लाई करने का कार्य कबूलाआरोपी परवेज टीन चादर की दुकान की आड़ में कर रहा था मादक पदार्थ सप्लाई का काम इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पूर्व प्रकरण में एक और आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला धार का रहने वाला है एवं ऑनलाइन ऑर्डर लेकर इंदौर शहर के मादक पदार्थ विक्रेताओं को माल उपलब्ध करवाता था। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आरोपी को साइबर टीम की तकनीकी सहायता एवं मुखबिरी के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पूर्व में आरोपी 1. शहीम पिता सलीम खान, निवासी बेटमा, इंदौर तथा 2. मोहम्मद शारिक पिता मोहम्मद शकील, निवासी बेटमा, इंदौर को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स एक पन्नी में बरामद किया गया था। आरोपी मोहम्मद सदीक एवं सहीम खान जो पूर्व में गिरफ्तार हुए थे, परवेज निवासी बाल छाबड़ा जिला धार के माध्यम से जावरा से MD ड्रग खरीद कर इंदौर में बेचते थे। परवेज को NDPS एक्ट की धारा 29 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी, जिसमें अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अपराध क्रमांक- 192/2025, धारा- 8/22आरोपी का नाम- 1. परवेज खान नि. धार View this post on Instagram 2. इंदौर पुलिस की असामाजिक तत्वों व संदिग्धों पर निगरानी हेतु हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग लगातार जारी पुलिस टीमों द्वारा ड्रोन के माध्यम से की गई हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में सघन चेकिंग व पेट्रोलिंगपुलिस की विशेष चेकिंग में कई संदिग्ध और नशाखोर भी पकड़ाएथाना द्वारिकापुरी ने ड्रोन पेट्रोलिंग से अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वाले एक संदिग्ध को पकड़ की NDPS एक्ट की कार्यवाही इंदौर। शहर में अपराधों पर नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु असामाजिक तत्वों व बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के लिए इनके हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में विशेष निगरानी तथा चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान ड्रोन का उपयोग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों पर चारों जोन के डीसीपी के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है तथा इसे और प्रभावी कर आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन व कैमरों के द्वारा भी अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इस कड़ी में जोन-02 के थाना लसुडिया क्षेत्रांतर्गत स्कीम नंबर 78, बावड़ी हनुमान मंदिर, द हब एरिया एवं आसपास के हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई एवं कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। थाना खजराना क्षेत्रांतर्गत टास्कस चौराहा, स्कीम 94 रोबोट चौराहा, धीरज नगर एवं आसपास के हॉटस्पॉट एरिया में ड्रोन निगरानी एवं पूछताछ की गई। थाना विजय नगर क्षेत्रांतर्गत स्कीम नंबर 54, अपोलो अस्पताल से भण्डारी अस्पताल एवं सत्य साई चौराहे के आसपास सुनसान इलाकों, शराब दुकानों, गुमटियों पर पैनी नजर रखी गई। थाना एमआईजी क्षेत्रांतर्गत हॉटस्पॉट एरिया नादिया नगर, संजय गांधी नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी में ड्रोन पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों, संदिग्धों से पूछताछ की गई एवं खुले में नशा करने वालों पर कार्यवाही की गई। थाना परदेशीपुरा क्षेत्रांतर्गत सभी सुनसान इलाकों, हॉटस्पॉट एरिया एवं शराब दुकान गुमटियों, छोटी-छोटी गली मोहल्लों, टापू नगर, कुलकर्णी का भट्टा पर बारीकी से ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों पर नजर रख खुले में नशा करने वाले लोगों को पकड़ा गया। जोन-03 के थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत बाणेश्वरी कुंड, महाराणा प्रताप खेल संकुल, वृंदावन कॉलोनी और बाल्मीकि नगर पानी की टंकी के पीछे आदि हॉटस्पॉट पर विशेष चेकिंग की गई और ड्रोन की मदद से निगरानी की गई। जोन-01 के थाना मल्हारगंज क्षेत्र के शेडो एरिया जिंसी हाट, कसेरा बाखल, पंचकुइया आदि में संदिग्धों को चेक किया गया। थाना आजादनगर में हॉट स्पॉट व शैडो एरिया चेकिंग की गई। जोन-04 के थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में ड्रोन द्वारा शैडो एरिया तथा हॉटस्पॉट पर ड्रोन सर्विलांस से चेकिंग व निगरानी की गई। इस दौरान विदुर नगर क्षेत्र में ड्रोन द्वारा शैडो एरिया में चेकिंग करने पर एक संदिग्ध गांजे का सेवन करते हुए मिला, जिस पर थाना द्वारिकापुरी द्वारा आरोपी के विरुद्ध 8/27 NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। चेकिंग व पेट्रोलिंग के साथ आम नागरिकों के साथ मोहल्ला मीटिंग कर जनसंवाद भी किया गया। पुलिस द्वारा ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 3. इंदौर के फरियादी का HDFC KCC बैंक अकाउंट हैक कर ठगे 9 लाख रुपए फरियादी का मोबाइल हैक कर दो KCC अकाउंट से की ऑनलाइन ठगी की वारदातफरियादी के नेटबैंकिंग से चार ट्रांजेक्शन कर दिया वारदात को अंजाम इंदौर। क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर कार्य कर अंतराज्यीय ऑनलाइन ठग के आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है एवं ऑनलाइन फ्रॉड व सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग संबंधित हजारों साइबर एडवाइजरी जारी करने के उपरांत भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर में एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें इंदौर के निवासी फरियादी सूरज (परिवर्तित नाम) ने बताया कि मेरे HDFC बैंक में दो केसीसी करेंट अकाउंट हैं, जिसमें अधिकतम कुल 9 लाख रुपए की लिमिट थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी का मोबाइल हैक करके दोनों केसीसी अकाउंट से कुल 9 लाख रुपए, फरियादी की अनुमति के बिना 4 अलग-अलग राशि के ट्रांजेक्शन कर आहरित कर धोखाधड़ी की गई। फरियादी की शिकायत पर थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में अपराध धारा 318(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर क्राइम ब्रांच द्वारा उक्त अपराध में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने सहित प्रकरण में जांच एवं संबंधित फ्रॉड बैंक खातों को फ्रीज करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मोबाइल हैक/ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु इंदौर पुलिस की साइबर एडवाइजरी OTP, ATM PIN, पासवर्ड कभी किसी को न बताएं। अनजान लिंक (SMS/WhatsApp/Email) पर क्लिक न करें। अनजान ऐप इंस्टॉल न करें। ऐप इंस्टॉल करते समय Camera/Microphone/Contacts/Storage की अनावश्यक परमिशन न दें। फोन का लॉक (PIN/Pattern/Fingerprint/Face ID) हमेशा सुरक्षित रखें। जटिल पासवर्ड प्रयोग करें और 2-Step Verification (2FA) जरूर चालू करें। सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी (मोबाइल नंबर/पहचान पत्र/बैंक स्क्रीनशॉट) पोस्ट न करें। किसी भी कस्टमर केयर नंबर को गूगल से न ढूंढें। ऑनलाइन फ्रॉड होने पर शिकायत कहाँ करें? राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930 ऑनलाइन शिकायत पोर्टल: https://cybercrime.gov.in इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049124445 पर कॉल करें। अपने नजदीकी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनवरी से अक्टूबर 2025 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 55,873 वाहन चालकों पर की कार्यवाही द रीयल केरला स्टोरी — केरल की असली कहानी