महू, हरसोला-प्रदीप चौधरी।। दतोदा क्षेत्र की पहाड़ी पर रविवार सुबह एक तेंदुआ झाड़ियों और बाउंड्री की तार फेंसिंग में फंसा गया। इस बात की जानकारी सुबह दुग्ध लेने जा रहे ग्रामीण सुभाष सुले पाटीदार को फंसा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत वन विभाग परिक्षेत्र महू को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम लगभग 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई।वन विभाग द्वारा तत्काल इंदौर से रालामंडल रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और कुछ ही समय में तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर लिया।रेस्क्यू टीम के प्रमुख युवान कटारा ने बताया कि यह इलाका जंगल से लगा हुआ है, जहां सूअर, नीलगाय जैसे वन्य जीव होने से संभवतः शिकार की तलाश में तेंदुआ इस क्षेत्र में आया और तार फेंसिंग में फंस गया। तेंदुए की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई गई है।गौरतलब है कि बीते कुछ समय से महू एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए देखे जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी जंगली जीव की सूचना तुरंत विभाग को दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा की नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति हाड़ा ने वरिष्ठों से लिया आशीर्वाद इंदौर के हीरानगर में चाकू गोदकर युवक की हत्या: पुलिस ने गठित की स्पेशल टीम, आरोपी की तलाश तेज