इंदौर, 29 अक्टूबर 2025: इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 52.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (मूल्य लगभग 5,23,400 रुपये) और एक स्कूटी (कुल मश्रुका 5,83,400 रुपये) जब्त की गई है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच की टीम लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रख रही थी। इसी दौरान, दिलपसंद ग्रीन मल्टी, स्कीम नंबर 140, पुरानी चौपाटी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कूटी (नंबर MP 09 JM 7860) के साथ देखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ में उसने अपना नाम रियाज उर्फ सोनू खान, निवासी ताज नगर, खजराना, इंदौर बताया। View this post on Instagram तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 52.34 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और दैनिक वेतन पर वाहन चलाने का काम करता है। उसके खिलाफ पूर्व में भी इंदौर में एक अपराध दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 186/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त माल में 52.34 ग्राम MD ड्रग्स और स्कूटी शामिल हैं। पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को शहर में नशे के कारोबार पर और सख्ती से नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साहित्यकार डॉ श्रीकांत द्विवेदी की दो पुस्तकों का विमोचन बिहार : संघ-भाजपा की बदहवासी