प्रदीप चौधरी। दूध, मावा, पनीर, मिठाई और तेल-मसालों की सघन जांच के निर्देश। मिलावट मिलने पर तत्काल जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा गया। ग्वालियर-चंबल संभाग में मावा, पनीर निर्माण और परिवहन पर विशेष निगरानी के सख्त आदेश।विस्तृत खबर:दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत फूड कंट्रोलर मध्यप्रदेश ने दिए मिलावटखोरों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देशभोपाल। आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मध्यप्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ को और तेज कर दिया गया है। प्रदेश के फूड कंट्रोलर (नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन) दिनेश श्रीवास्तव (आईएएस) ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (FSO) को पत्र लिखकर मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी FSO अपने-अपने जिले में दूध, मावा, पनीर, मिठाईयां, नमकीन, तेल, मसाले सहित सभी प्रकार की खाद्य सामग्रियों की जांच और निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखें।सख्त कार्रवाई के निर्देश:नियंत्रक श्री श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर, उसे तुरंत जब्त करने की कार्रवाई की जाए और मिलावटी खाद्य सामग्री को मौके पर ही तत्काल नष्ट किया जाए। इसके साथ ही, संबंधित कारोबारियों के खाद्य लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाए।अधिकारी होंगे सीधे जिम्मेदार:आदेश में अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए चेतावनी दी गई है कि, “त्यौहार के दौरान यदि किसी जिले में कोई अप्रिय घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी, जिनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।” सभी FSO से अपेक्षा की गई है कि वे दीपावली पर्व के मद्देनजर व्यापक और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।जागरूकता और वीडियोग्राफी:निर्देशों के अनुसार, बाजारों में निरंतर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मोबाइल लैब और मैजिक बॉक्स की सहायता ली जाएगी। खाद्य पदार्थों के निर्माताओं के निरीक्षण के समय और नमूना कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, खाद्य कारोबारियों और आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में जागरूक करने और खाद्य सुरक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।ग्वालियर-चंबल संभाग पर विशेष फोकस:खाद्य नियंत्रक ने विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दूध, मावा और पनीर के निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा है। परिवहन होने वाले मावा और पनीर पर विशेष निगरानी रखने तथा बिना लाइसेंस और परिवहन की अनुमति के मावा, पनीर भेजने वाले कारोबारियों पर भी कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हाथियों से बचाने एक पिता अपने बच्चे को गोद में लेकर दौड़ पड़ा दो महिला, एक बच्चे की मौत… एसडीएम धनगर मौके पर