उज्जैन: उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और लव जिहाद के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतिका के पति, सास, ससुर, देवर और ननंद के खिलाफ दहेज हत्या और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने आरोपियों के अवैध मकान को भी ध्वस्त कर दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण
29 सितंबर 2025 को गुलाबपुरा, बड़नगर में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर मर्ग क्रमांक 66/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की। मृतिका की मां गीताबाई, भाई दिनेश और अजय प्रजापत के बयानों के आधार पर जांच की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण “Asphyxia Leading to Cardio Respiratory Arrest caused by Ante Mortem Hanging” बताया गया।

जांच के दौरान मृतिका के पति मोनू खान, ससुर गुड्डू खान, देवर सोनू, सास शहनाज बी और ननंद तम्सुम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और लव जिहाद का मामला सामने आया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 615/2025 धारा 80(2), 351(3), 3(5) बीएनएस और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और मकान ध्वस्त
पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू खान और उसके पिता गुड्डू खान को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही नगर पालिका ने आरोपियों के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। मोनू खान का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें 7 जून 2025 को धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीएम बड़नगर धीरेंद्र पारासर, एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार, सीएमओ मंशाराम निंगवाल, थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, एसओ भाटपचलाना सतेंद्र सिंह चौधरी और बड़नगर पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस और प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है। जांच अभी भी जारी है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading