भोपाल: प्रदीप चौधरी।। नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य गरबा महोत्सव का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने माँ जगदंबे की आरती के साथ किया। यह आयोजन 26 और 27 सितंबर को भोपाल के डीआरपी लाइन, नेहरू नगर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस सांस्कृतिक उत्सव में 1200 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने रंगारंग गरबा प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। View this post on Instagram इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2022 में तत्कालीन डीजीपी सुधीर सक्सेना की पत्नी प्रियंवदा सक्सेना की परिकल्पना से हुई थी। यह पहल पुलिस परिवारों में सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुई है, और अब यह वार्षिक उत्सव पुलिस परिवारों के लिए एक प्रतीक्षित आयोजन बन चुका है। डीजीपी कैलाश मकवाणा की पत्नी सीमा मकवाणा के मार्गदर्शन में इस वर्ष गरबा महोत्सव को और भव्य रूप दिया गया। उनके नेतृत्व में पिछले दो सप्ताह में डीआरपी लाइन और अन्य वाहिनियों में चार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा नृत्य का अभ्यास किया।कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और पुलिस परिवारजन शामिल हुए। परेड ग्राउंड को आकर्षक सजावट के साथ गरबा पंडाल में बदला गया, जहां माँ अम्बे की आराधना और गरबा गीतों ने वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बनाया। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा, “पुलिस परिवार हमारी असली शक्ति हैं। उनकी खुशी और संतोष हमारे कार्य का प्रेरणास्रोत है। यह गरबा महोत्सव अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं का उत्सव है।” इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के परिवारों को, जो अक्सर त्योहारों पर ड्यूटी के कारण उत्सव से वंचित रह जाते हैं, नवरात्रि के उल्लास में शामिल करना है।आयोजन स्थल पर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के लिए खेल-खिलौने और आकर्षक सजावट ने मेला जैसा माहौल बनाया। यह गरबा महोत्सव पुलिस विभाग के मानवीय और संवेदनशील प्रयासों का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि पुलिस न केवल कर्तव्य के प्रति समर्पित है, बल्कि अपने परिवार और संस्कृति के प्रति भी उतनी ही प्रतिबद्ध है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा नगर विजयादशमी समिति पर चुनाव धांधली और लाखों के घोटाले के आरोप, पूर्व सदस्यों ने खोली पोल हेलमेट जीवन रक्षा का कवच. भोपाल के अटल पथ पर सेवा पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान