उज्जैन, 24 सितंबर 2025: बड़नगर थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लूट, धोखाधड़ी और चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नकली पुलिस बनकर एक वृद्ध व्यक्ति से सोने की चैन और अंगूठी ठग ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 90 हजार रुपये मूल्य की ज्वेलरी बरामद की है। प्रार्थी ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम इनाम के रूप में 11,000 रुपये का चेक प्रदान किया। पुलिस के अनुसार, घटना 21 अप्रैल 2025 की है, जब फरियादी अमृतलाल जैन (75 वर्ष), निवासी अरविंद पथ, बड़नगर, तेजाजी चौक पर थे। दो अज्ञात व्यक्तियों ने नकली पुलिस आईडी दिखाकर उनसे संपर्क किया और सोने की चैन व अंगूठी चोरी होने का डर दिखाया। उन्होंने फरियादी को अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में आभूषण रखने का बहाना बनाया, लेकिन असल में ज्वेलरी लेकर कागज की पुड़िया में मिट्टी रख दी। घटना की रिपोर्ट पर बड़नगर थाने में अपराध क्रमांक 288/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन अली (36 वर्ष), पिता राहत अली, निवासी संजय नगर, इरानी डेरा, थाना हनुमानगंज, भोपाल को पुलिस चौकी पान बिहार, थाना घटिया से गिरफ्तार किया। फरियादी ने आरोपी का फोटो देखकर उसे पहचान लिया और उसके साथी की भी संलिप्तता बताई। न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी को फॉर्मल गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसके घर से एक डिब्बे में रखी सोने की चैन और अंगूठी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी हसन अली का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है। उसके खिलाफ भोपाल, इंदौर और उज्जैन में चोरी व लूट के कुल 9 मामले दर्ज हैं। वहीं, उसका साथी हैदर (पिता पिंगु), निवासी संजय नगर, भोपाल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस सफलता में थाना बड़नगर पुलिस टीम के सदस्यों निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार कटारे, सहायक उपनिरीक्षक मानसिंह वास्कले, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठोर, आरक्षक महेश मोर्य, रोहित मालवीय, सैनिक अश्विन नरवरिया और गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की प्रशंसा की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजवाड़ा में मुस्लिम व्यापारियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन बड़नगर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: नाबालिक लड़की को धार के नंदलोई से किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
You must be logged in to post a comment.