बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।बड़ौत नगर के शगुन फार्म हाउस में नवरात्रों के उपलक्ष्य में जेएसवी ईवनिंग क्लब ऑफ डांस, गली नम्बर तीन, भगवान महावीर मार्ग द्वारा एक भव्य गरबा डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरबा डांस में 80 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य आयोजनकर्ता जेएसवी किड्स एकेडमी की प्रिंसिपल मीता अरोड़ा ने बताया कि गरबा और डांडिया नवरात्रि के समय समाज में एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। भारत में हर प्रदेश में गरबा खेलने की परंपरा है। ये नृत्य समाज को एक साथ लाते हैं, जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं। जेएसवी किड्स एकेडमी के कॉर्डिनेटर हर्षित अरोड़ा ने बताया कि गरबा और डांडिया न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह एक बेहतरीन शारीरिक व्यायाम भी है। इसके साथ-साथ, यह मानसिक शांति और सुकून भी प्रदान करता है, क्योंकि यह नृत्य मां दुर्गा की उपासना और उनके प्रति समर्पण का एक माध्यम है। प्रमुख समाजसेवी अनिल अरोड़ा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार गरबा और डांडिया के बिना अधूरा है। यह सिर्फ एक सांस्कृतिक नृत्य नहीं, बल्कि यह नृत्य देवी दुर्गा की आराधना, जीवन के चक्र का प्रतीक और सामाजिक एकता का माध्यम है। गरबा और डांडिया इस पर्व को खास बनाते हैं। इस अवसर पर डांस टीचर लक्की चौहान व कशिश, इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति जी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, आलोक शर्मा, वंदना गुप्ता, विकास गुप्ता, बबीता खोखर, सचिन खोखर, रेनू गुप्ता उर्फ डोली गुप्ता, नीलम, निधि, संगीता, ममता, सपना, प्रियंका, स्वर्णा जैन सहित सैंकडो लोग उपस्थित थे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी से नरेश परमार को हटाया गया: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भोपाल से आदेश इंदौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, करोड़ों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार