ग्राउंड ज़ीरो से गौरव जैन. प्रदीप चौधरी। इंदौर शहर के वार्ड नंबर 60, कोष्ठी मोहल्ले में आज रात में एक पांच मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मलबे में कई लोग दबे होने की आशंका है। इंदौर हादसा अपडेटरात 1.30 बजे हुए रेस्क्यू खत्म दो लोगों की मौत…..11 लोग घायल…घायलों में एक की स्थिति गंभीर मृतकों के नाम फईम और आफरीन….घायलों में एक महिला का पैर बुरी तरह दबा….बाकी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर…. अब घर मलबा साफ करने का काम शुरू ब्रेकिंग 🔴रानीपुरा अपडेट 🔴 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड ग्राउंड जीरो 🔴 एक और महिला को निकाला गया महिला मृत होने की सूचना View this post on Instagram ब्रेकिंग 🔴रानीपुरा अपडेट 🔴 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड ग्राउंड जीरो 🔴 एक और व्यक्ति घटनास्थल पर मौके पर धराशाई बिल्डिंग के किचन में फंसा होने की सूचना आ रही है बचाव दल द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। View this post on Instagram इंदौर में तीन मंजिला इमारत ढही, 11 घायल, 2 लोग मलबे में फंसे: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी इंदौर, 23 सितंबर 2025, रात 12:50 बजे इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात करीब 9:15 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें एक तीन महीने की बच्ची भी शामिल है। घायलों को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं, और रेस्क्यू टीमें उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद अंसारी ने बताया कि यह इमारत सम्मू बाबा की थी, जिसमें 17 लोग मौजूद थे। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों से फोन पर संपर्क कर उनका हाल जाना। रेस्क्यू ऑपरेशन में दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, और एमवाय अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम भी मौके पर मौजूद है। महापौर और विधायक मौके परहादसे की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा विधायक गोलू शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। रेस्क्यू कार्य को तेज करने के लिए बिजली कंपनी ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, और रेस्क्यू टीम ने बिजली के तारों को हटाया है। 10-15 साल पुरानी थी इमारतजानकारी के अनुसार, ढही इमारत में चार परिवार रहते थे, जिनमें कुल 17 लोग थे। यह इमारत 10-15 साल पुरानी थी, और हाल की बारिश के कारण इसमें दरारें आ गई थीं। हादसे के समय ज्यादातर लोग इमारत के बाहर थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घायलों के नामहादसे में घायल हुए लोगों में अल्ताफ (28), रफीउद्दीन (60), यासीरा (3 महीने), नबी अहमद (7), सबीस्ता अंसारी (28), सैबुद्दीन (62), सलमा बी (45), आलिया अंसारी (23), शाहिदा अंसारी (55), और अमीनुद्दीन (40) शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है, और प्रशासन ने लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की है ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। View this post on Instagram राहत कार्य तुरंत शुरू हो गया है। दो घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। घटनास्थल जवाहर मार्ग पार्किंग के पास बताया जा रहा है। नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। बचाव दल और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर सक्रिय हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी जुट गई हैं। ALTAF S/O RAFIUDDIN 28 YDOLATGANJ RAFI UDDIN S/O MOHD UMAR 60YDOLATGANJYASIRA D/O JIYA 3 MDOLATGANJMOHD UMAR NABI AHMAD S/O UNKNOWN 7YDOLATGANJ MOHD UMARSABISTA ANSARI W/O MOHD ALTAF 28 YDOLATGANJSARWAR HUSSAIN SABIUDDIN S/O MOHAMMAD 62 Y DOLATGANJSALMA BEE W/O RAFIQUDDIN 45 YDOLATGANJALIYA ANSARI। W/O MOHD ZIYAULHAK 23YDOLATGANJMOHD RIJWAN SAHIDA ANSARI W/O SHAMIUDDIN 55YDOLATGANJMOHD SHAKIR AMINUDDIN S/O SHANIUDDIN40YDOLATGANJ View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विला दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी… बंटी-बबली गिरफ्तार… इंदौर हादसा: कोष्ठी मोहल्ले में ढहा 5 मंजिला जर्जर मकान, 2 की मौत; 11 घायल, रेस्क्यू रात 1:30 बजे संपन्न