इंदौर: आमिर खान। पंजाब के अमृतसर जिले में रावी नदी के धुस्सी बांध टूटने से बाढ़ प्रभावित गांवों की मदद के लिए मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ और राधे राधे फाउंडेशन ने राहत सामग्री का बड़ा काफिला इंदौर से रवाना किया। ट्रकों में राशन, दवाइयाँ, कपड़े, कंबल, बिस्किट, पानी की बोतलें और पशुओं के लिए दवाइयाँ शामिल हैं। यह सामग्री रामदास-अजनाला बेल्ट के घोनेवाल, मच्हीवाला, गहोनीवाल, निशोके, पाण्डजीराईवाला, गुर्मराई, रुरेवाल, दरिया मुसा, मलाकपुर, गिल्ला वाली, बेदी छनना, कोट राजादा, चहारपुर, कामीरपुरा, बल लभे दरिया और साहोवाल समेत करीब 20 गांवों में वितरित की जाएगी। रवानगी के अवसर पर योगेंद्र महंत, संतोष मीणा, दिनेश, नेह गंगवाल, मुक्तांश जैन, प्रभात अग्रवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक मौजूद रहे। महासंघ के अध्यक्ष शशि सातपुते ने बताया कि श्रेयांश जैन, रविन्द्र जाधव, विकास पवार, विनय परमार, आर्यन और ललित सातपुते अमृतसर पहुंचकर सामग्री वितरण का कार्य करेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में शांति समिति की बैठक आयोजित, विधायक जितेंद्र पंड्या ने की अध्यक्षता नागरिक परिक्रमा