अजब गजब मध्य प्रदेश की गज़ब खबर प्रदीप चौधरी। उज्जैन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया की दोस्ती से अपहरण और फिरौती तक पहुंचा। प्रॉपर्टी डीलर राहुल राठौर की इंस्टाग्राम पर कृतिका जैन से दोस्ती हुई। 11 सितंबर 2025 को कृतिका ने राहुल को मिलने बुलाया, लेकिन यह मुलाकात एक खतरनाक साजिश का हिस्सा थी। कृतिका के साथियों ने राहुल का अपहरण कर लिया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा न देने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। डील 15 लाख पर फाइनल हुई, लेकिन अचानक कार पलटने से सारा खेल बिगड़ गया और गैंग पकड़ा गया। पुलिस ने कृतिका जैन, पुष्पा, भारती, अनुजा, संजय और भगवान सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि यह मध्य प्रदेश का एक बड़ा हनीट्रैप गैंग है। इस गैंग की महिलाएं दुल्हन बनकर कुंवारे युवकों से शादी करती हैं, और उनके साथी परिवार के सदस्य बनकर लूटपाट करते हैं। शादी के बाद कैश और ज्वेलरी लेकर ये लोग फरार हो जाते हैं। उज्जैन, शाजापुर और दमोह में इस गैंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में क्यों नहीं लागू हो सकता UP का ई-चालान माफी फैसला? “सिंहस्थ 2028: मोहन यादव के लिए आस्था और सत्ता की दोहरी अग्निपरीक्षा”