प्रदीप चौधरी। इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुआ दिल दहलाने वाला हादसा महज एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासन की नाकामी, न्यायपालिका की उदासीनता और पुलिस की लापरवाही का खौफनाक परिणाम है। अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल तक के रास्ते में एक बेकाबू ट्रक ने मासूम लोगों की जिंदगियां रौंद दीं। कई परिवारों के सपने चकनाचूर हो गए, दर्जनों लोग मौत के मुंह में समा गए, और बाकी घायल अस्पतालों में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। सवाल उठता है—इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन?

सीसीटीवी फुटेज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15.09.25 को एक ट्रक कालानी नगर से बड़ा गणपति की ओर आ रहा था तो उसके चालक द्वारा अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाकर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी, और आगे चलाते हुए बड़े गणपति के पास उक्त ट्रक में आग लग गई। उत्पन्न स्थिति पर काबू पा लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।

उक्त घटनाक्रम में अभी तक 2 लोगो की मृत्यु हो गई है और कुछ लोग घायल हुए है जिनका ईलाज जारी है।

पुलिस का पूरा ध्यान चालान काटने और हेलमेट के नाम पर जनता को परेशान करने में लगा है। नशे में धुत ड्राइवरों पर नकेल कसना, भारी वाहनों की जांच, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना—ये सब उनके लिए गौण हैं। सड़क सुरक्षा की जगह रिश्वतखोरी और चालानबाजी ही उनकी प्राथमिकता बन चुकी है। आखिर यह प्रशासन कब अपनी जिम्मेदारी समझेगा? क्या आम आदमी की जान इतनी सस्ती है?

न्यायपालिका भी इस त्रासदी में कम दोषी नहीं। सड़क सुरक्षा के लिए बार-बार याचिकाएं दायर होती हैं, मगर वे कागजी कार्रवाई तक सिमटकर रह जाती हैं। हेलमेट पहनने का आदेश देना आसान है, लेकिन सड़कों पर मौत को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की हिम्मत कोई नहीं दिखाता। माननीय अदालतें, कब तक जनता आपकी निष्क्रियता की सजा अपनी जान गंवाकर भुगतेगी?

हादसे के बाद जनता का गुस्सा सड़कों पर उमड़ पड़ा। लोगों ने ट्रक को घेरकर आग के हवाले कर दिया। यह आग सिर्फ उस नशेड़ी ड्राइवर के खिलाफ नहीं थी, बल्कि उस पूरे सिस्टम के खिलाफ थी जो उसे बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ने देता है। यह आक्रोश प्रशासन, पुलिस और न्यायपालिका की सामूहिक विफलता का नतीजा था।

इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। रिक्शे में सवार लोग अपने घरों को लौट रहे थे, लेकिन एक शराबी ड्राइवर और सिस्टम की लापरवाही ने उनकी सांसें छीन लीं। यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसका गुनहगार सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि पूरा नकारा तंत्र है।

इंदौर की सड़कों पर अब रोज़ मौत का तांडव हो रहा है। जिम्मेदार लोग सिर्फ बयान देकर अपनी कुर्सियां बचाने में मशगूल हैं। जनता सवाल उठा रही है—क्या हेलमेट पहनने से हमारी जिंदगी सुरक्षित हो जाएगी? क्या पुलिस और अदालतें सिर्फ खानापूरी के लिए बनी हैं? इंदौर की इस त्रासदी ने सिस्टम की पोल खोल दी है। अगर अब भी यह तंत्र नहीं जागा, तो जनता का गुस्सा एक दिन ऐसा तूफान बनकर उभरेगा, जो प्रशासन और न्यायपालिका की नींव तक हिला देगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading