मुख्यमंत्री ने स्टेट सिचुएशन रूम से ली वर्षा और गणेश प्रतिमा विसर्जन की जानकारी भोपाल, प्रदीप चौधरी।। 06 सितंबर 2025:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति और अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर वर्षा की स्थिति और गणेश मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं का लाइव प्रदर्शन देखा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अलर्ट मोड में रहें और सतर्कता बरतें ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। उन्होंने उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर और भोपाल के कलेक्टर्स से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखी जाएं। प्रशासन सजग रहकर देर रात तक यह कार्य पूरा करे। वर्षा की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। उन्होंने कलेक्टर्स को बाढ़ आपदा राहत का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के कारण किसी को परेशानी न हो। आपदा मोचन दल त्वरित कार्रवाई कर प्रभावितों को बचाए। मुख्यमंत्री ने सभी से संवेदनशीलता और मानवता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह शिव शेखर शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, एडीजी सिविल डिफेंस प्रज्ञा श्रीवास्तव, एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर, सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े, अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हमारा लक्ष्य संवेदनशील शासन, त्वरित राहत है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरएसएस : दोरंगी चाल के सौ साल