स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और कलेक्टर को दिए निर्देश पीएम-मित्र पार्क: मालवा-निमाड़ के कपास उत्पादकों के लिए बड़ी उपलब्धि भोपाल: 3 सितम्बर, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेशवासियों को डोल-ग्यारस की शुभकामनाएं दीं और धार जिले के बदनावर में स्थापित होने वाले पीएम मित्रा पार्क की बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह पार्क एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा, जिससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों और व्यवसायियों को बड़ा लाभ होगा। CM मोहन यादव पीएम मित्रा पार्क दो हजार एकड़ में फैला एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जो धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खण्डवा जैसे जनजातीय कपास उत्पादक क्षेत्रों के लिए वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष योजना है, जिसे मध्यप्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों की तुलना में सबसे तेज गति से लागू किया है। नई दिल्ली में वैश्विक वस्त्र उद्यमियों के साथ इसकी चर्चा की गई, जिससे बड़े पैमाने पर उद्यमी मध्यप्रदेश से जुड़ेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं, गरीबों, मजदूरों और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “हमारा समय वापस लौट रहा है, चारों ओर कारखानों की बयार बह रही है।” इस दौरान उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब की एआई पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन भी किया। नवजात शिशुओं की मृत्यु पर सख्त रुख इंदौर के एमवाय अस्पताल में नवजात शिशुओं की मृत्यु को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूरी दुनिया के लिए रहनुमा बनकर आए मोहम्मद साहब5 सितम्बर: ईद मिलादुन्नबी पर विशेष हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं: उमंग सिंघार,रामेश्वर शर्मा की कड़ी प्रतिक्रिया