प्रदीप चौधरी।। इंदौर के हीरानगर में रहने वाले मिथुन सकेरिया ने 25 जुलाई 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब, उनकी मौत के 10 दिन बाद, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिथुन ने अपनी पत्नी सरिता, उनके प्रेमी नवीन और एक अन्य महिला शोभा को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। इस वीडियो को मिथुन ने अपने किराएदार उस्मान के मोबाइल से बनाया था और इसे अपने भाई अर्जुन को भेजा था।मिथुन का वीडियो में दर्दनाक खुलासा वीडियो में मिथुन ने अपनी मां राजकुमारी से अपील की कि वह उनकी पत्नी सरिता और उनके प्रेमी नवीन को सजा दिलवाएं। उन्होंने कहा, “मेरा सारा पैसा नवीन खा गया। वह कभी मौर्या तो कभी पटेल बनकर मुझे ठगता रहा। मेरे तीन बच्चों पर झूठा बलात्कार का केस लगवाया गया। क्या कोई बाप अपनी बेटियों के साथ ऐसा करेगा?” मिथुन ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए, दावा किया कि पुलिस वाले उन्हें मारते थे। उन्होंने कहा, “अकाउंट चेक करवाओ, सारे पैसे सरिता ने नवीन को दे दिए। शोभा भाभी को सब पता है, ये सब मिले हुए हैं।” https://www.instagram.com/reel/DOLVaBbEWbe/?igsh=MXNrYjUyZDlnY3N3aA== झूठे केस और जेल की सजा मिथुन ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता ने उनकी बेटियों के जरिए छेड़छाड़ और अन्य गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते उन्हें ढाई महीने से ज्यादा जेल में रहना पड़ा। परिवार ने बड़ी मुश्किल से उनकी जमानत कराई थी। मिथुन ने यह भी कहा कि सरिता उन्हें दवाइयों के लिए पैसे नहीं देती थी, अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी और 500 रुपये में 15 दिन गुजारने को कहती थी। उन्होंने कारखाने में आग लगने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरिता ने उनकी झूठी रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी मिथुन के सुसाइड के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी सरिता, प्रेमी नवीन और शोभा के खिलाफ FIR दर्ज की है। हालांकि, 10 दिन से ज्यादा समय बीतने के बावजूद तीनों आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। मिथुन ने वीडियो में अपनी मां से अपील की थी कि वह उनके बच्चों और मकान की देखभाल करें।यह मामला इंदौर में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब समय आ गया है कि अमेरिका का अधीनस्थ सहयोगी बनना बंद करे भारत इंदौर में रहने वाले डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी: क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया 1.72 करोड़ की ठगी का मामला