किसानों पर पुलिस की बर्बरता,खाद के बदले मिली लाठी। रीवा । रीवा जिला अंतर्गत करहिया मंडी रीवा में खाद की लाइन में लगे किसानों पर जिला प्रशासन की उपस्थिति में रीवा पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें किसान रविराज सिंह सहित कई किसान घायल हुए लेकिन किसानों को खाद नही मिली और खाद का संकट अभी भी बरकरार है। जिसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने बताया कि लाठी चार्ज के विरोध में एसकेएम के नेता और किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर दोषी जिले एवं पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए सरकार एवं डिप्टी सीएम पर किसानों के ऊपर दमन का आरोप लगाए है यदि दोषियों पर कार्यवाही नही हुई तो सीधी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। धरना दौरान कलेक्टर रीवा के नाम संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला को ज्ञापन दिया गया। जहा पर मुख्य रूप से मोर्चे के नेता शिव सिंह, रामजीत सिंह, किसान सुब्रतमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, इंद्रजीत सिंह शंखू ,लालमणि पांडे,समाजसेवी विश्वनाथ चोटीवाला, सोभनाथ कुशवाहा,उमेश पटेल, मान सिंह, अशोक चतुर्वेदी, संतकुमार पटेल, संजय निगम, अमित सोहगौरा, पूर्व बीकेयू अध्यक्ष अभिषेक पटेल, तेजभान सिंह, अनिल सिंह पिंटू,प्रदीप बंसल, राकेश सिंह, मजदूर यूनियन अशोक सिंह, हरिहर पटेल, घनश्याम सिंह, विवेक पटेल, मोतीलाल शुक्ला, अनिल मिश्रा,पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट,भक्त प्रहलाद कुशवाहा,राजेश शुक्ला, राशिद खान, फौजी रमेश पटेल शिवेंद्र सिंह वीरभद्र सिंह, राजेश साकेत,राम कलेश सिंह, संतोष पटेल, रामनरेश सिंह, रामनारायण सिंह, अरुण सिंह, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र पटेल, मयंक सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे । View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सलवा जुडूम की ज्यादतियां और सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जनहित में सूचनार्थ: बिजली चोरी की सूचना देने वालो को विद्युत विभाग देगा 50000 रुपये
You must be logged in to post a comment.