व्हीमित्र ऐप को करे डाउनलोड, 09/09/25 को प्रशिक्षण हेतु हो उपस्थति। रीवा । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमि. जबलपुर द्वारा विद्युत के अनाधिकृत उपयोग पर रोक लगाने हेतु “जनता की आडिट जनता के द्वारा जनता के लिए” कराये जाने तथा ईमानदार आम जनमानस को प्रोत्साहन देने एवं उन्हें सिस्टम में भागीदार बनाने हेतु व्हीमित्र ऐप बनाया गया है। जो पूर्णतः जनहितैशी एवं आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने (लखपति बनाने) वाला है।जिसके लिए जनहित में सूचनार्थ है कि रीवा संभाग क्षेत्र अंतर्गत रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी एवं सिंगरौली जिले के आम जनमानस उक्त ऐप को अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से दिनांक 07/09/2025 तक डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करे उपरांत दिनांक 09/09/2025 को दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) कार्यालय गोड़हर रीवा में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होवें। जिसमे प्रथम 25 व्यक्तियों के बैच का प्रशिक्षण दिया जावेगा जिसमें ऐप के संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी दी जावेगी। सूचनाकर्ता द्वारा विद्युत के अनाधिकृत उपयोग की दी गई सूचना सही पाए जाने पर इनाम की राशि के हकदार हो जावेंगे।इनाम की राशि 50000 रुपये तक है अतः अधिक से अधिक सूचना देकर लखपति बनने के सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।उक्त ऐप से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9425801112 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में एसकेएम ने कलेक्ट्रेट को घेरा,आर पार की लड़ाई का ऐलान माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में स्लैब व्यवस्था बदलाव: प्रमुख बिंदु
You must be logged in to post a comment.