इंदौर, 1 सितम्बर 2025।
अखिल भारतीय शांति एवं एकता संगठन (एप्सो) द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय युद्ध विरोधी दिवस के अवसर पर इंदौर में गांधी हॉल में संगोष्ठी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर युद्ध विरोध का स्पष्ट संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि युद्ध केवल सैनिक मोर्चों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका गहरा आर्थिक और सामाजिक प्रभाव समाज के हर वर्ग पर पड़ता है। युद्ध से शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण और रोज़गार जैसी बुनियादी ज़रूरतें प्रभावित होती हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप और एशिया के बड़े हिस्से में भारी तबाही, खाद्यान्न संकट और शरणार्थियों की त्रासदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि युद्ध मानवता को केवल पीछे ही धकेलता है। आज भी यूक्रेन, ग़ाज़ा और पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में चल रहे युद्धों से लाखों लोग विस्थापित हैं और विश्व अर्थव्यवस्था पर गहरा बोझ पड़ा है। जब संसाधन हथियारों और युद्ध पर खर्च होते हैं, तो जनता की जीवन-जरूरतों पर निवेश घट जाता है, जिससे महँगाई, बेरोज़गारी और असमानता बढ़ती है।

वक्ताओं ने यह भी रेखांकित किया कि स्थाई विश्व शांति के बिना मानवीय सभ्यता की प्रगति संभव नहीं है। दुनिया को हथियारों की नहीं, बल्कि सहयोग, सहअस्तित्व और समान विकास की ज़रूरत है। शांति आंदोलन इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह युद्ध और हिंसा की अंधी दौड़ के खिलाफ जनमत तैयार करता है और सरकारों से संवाद और शांति की राह अपनाने की मांग करता है।

मानव श्रृंखला में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में हाथ डालकर एकता, भाईचारे और विश्व शांति का प्रतीकात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि शांति और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में श्याम सुन्दर यादव, रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, विजय दलाल, अरविन्द पोरवाल, पीयूष लाकरा, योगेन्द्र महावर,राहुल निहोरे, रुद्रपाल यादव, कैलाश लिम्बोदिया, अशोक दुबे, चुन्नीलाल वाधवानी, रमेश झाला, पिंकल हार्डिया, विवेक मेहता, शारदा बहन, मृदुला शर्मा, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

अरविंद पोरवाल
अखिल भारतीय शांति एवं एकता संगठन (एप्सो)
इंदौर जिला इकाई
मो. 9425314405 | ईमेल: aipso.indore@gmail.com

–

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading