इंदौर: आमिर खान। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी प्रभावी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। देर रात की गई सघन कॉम्बिंग गश्त और सरप्राइज चेकिंग में पुलिस ने कुल 1220 बदमाशों को चेक किया, जिनमें से 576 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई।

मुख्य कार्रवाइयाँ:

  • वारंट और समंस पर कार्रवाई: पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में 312 से अधिक वारंट तामील कराए, जिनमें 72 स्थाई, 87 गिरफ्तारी, 153 जमानती वारंट और 131 समंस शामिल हैं।
  • शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्ती: 132 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, ताकि सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा: 25 प्रकरणों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
  • प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: आदतन बदमाशों के खिलाफ 170 BNSS में 23, 129 BNSS में 23, 126B/135(3) BNSS में 56 और 141-1ख में 5 सहित कुल 107 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
  • अपराधियों पर नकेल: 248 गुंडे, 66 नकबजन, 36 लुटेरे, 84 चाकूबाज, 8 ड्रग पैडलर, 144 निगरानीशुदा बदमाश और 56 जिलाबदर व रासुका के अपराधियों सहित कुल 644 से अधिक बदमाशों को चेक किया गया। इनमें से कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए।

पुलिस की चेतावनी: चेक किए गए बदमाशों को अपराध न करने की हिदायत दी गई और उनसे डोजियर भरवाए गए। इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया कि गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

इंदौर पुलिस की इस सख्ती से शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading