धार के मनावर में सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 12वीं की छात्रा पार्वती वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका ने सुसाइड नोट और सहेलियों से बातचीत में स्कूल की तीन शिक्षिकाओं पर मानसिक प्रताड़ना और अपमान का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों शिक्षिकाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 107 बीएनएस में केस दर्ज किया है। View this post on Instagram जांच में सामने आया कि छात्रा को ड्रेस चोरी का आरोप लगाकर पूरे स्कूल के सामने अपमानित किया गया था और शिक्षिकाएं आए दिन उसे ताने मारकर परेशान करती थीं। पुलिस की जांच में सहेली का बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि पार्वती ने रोते हुए बताया था कि तीनों टीचर उसे टॉर्चर करती हैं। छोटी-छोटी बात पर ताने मारती हैं। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने सुसाइड किया।छात्रा ने मरने से पहले 8 लाइन का सुसाइड नोट लिखा। उसमें तीनों शिक्षिकाओं के नाम लेकर मानसिक प्रताड़ना और बेइज्जती का जिक्र किया। परिजनों के मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले पार्वती ने अपनी सहेलियों से कहा था कि वह टीचर्स की प्रताड़ना से तंग आकर जीवन खत्म करना चाहती है लेकिन सहेलियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर लाइटहाउस प्रोजेक्ट में पानी की समस्या से परेशान रहवासी बडनगर में पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार, प्याज बेचने को लेकर हुआ था विवाद