इंदौर: प्रदीप चौधरी ।। इंदौर के राऊ क्षेत्र के बीजलपुर में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें निर्माणाधीन दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर और राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। View this post on Instagram यह घटना मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र राऊ में हुई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए निर्माण स्थल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घायल बच्चे की स्थिति के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नीले ड्रम में मिला युवक का शव, राजस्थान में हुआ मेरठ के नीले ड्रम वाला कांड, लाश को गलाने के लिए डाल दिया था नमक, सड़ने की बदबू के बाद हुआ खुलासा प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण