शुभ संकल्प समूह की कार्यकम निर्देशिका डॉ. सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि परदेश में डॉ. दीपिका कोठारी और अनीता सुराणा के संचालन में स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्होंने समा बांध लिया। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह:वर्जीनिया के साउथ्राइडिंग सीनियर सेंटर में 13 अगस्त को भारतीय समुदाय और वरिष्ठ नागरिक समूह द्वारा भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता सेनानियों जैसे गांधीजी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव थापर, पिंगली वेंकैया, चंद्र शेखर आज़ाद, लाला लाजपत राय, सरोजिनी नायडू, अरुणा आसफ अली, बेगम हजरत महल, भिकाजी कामा और झांसी की रानी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। नाटक और प्रस्तुतियाँ: प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ. हरीश नवल की नाटिका रेडियो रूपक – तिरंगा प्यारा का मंचन किया गया। डॉ. दीपिका कोठारी द्वारा रचित नाटक हम सब एक हैं ने जाति-पाति के भेद मिटाने का संदेश दिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. दीपिका कोठारी और शरद लोटिया द्वारा किया गया, जिसने भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महलपुर पाठा मंदिर को बनायेंगे भव्यतम : मुख्यमंत्री ग्राम कोष्टा बाईपास में पिकप वाहन के ठोकर से बाइक सवार हुआ जख्मी।