न्याय नगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर में आज से त्रिदिवसीय स्थापना वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन मातृशक्ति द्वारा महादेव मंदिर से विश्वकर्मा शिव धाम तक कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंगलवार को सूर्योदय आश्रम के प्रसिद्ध आचार्य संजय मिश्रा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। बुधवार को भगवान महादेव का पूजन, अभिषेक, हवन, मातृशक्ति व भजन मंडलियों द्वारा भजन, मनमोहक श्रृंगार, महाआरती और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। क्षेत्रवासी सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संघ गली अति सांकरी जामे धनखड़हुं न समाय! बालिकाओं के शोषण पर DGP के सख्त निर्देश