इंदौर: प्रदीप चौधरी।। इंदौर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने तीन बेजुबान श्वानों को डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। इस क्रूर घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आरोपियों ने मृत श्वानों के शवों को बोरों में बंद कर फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पशु कल्याण संगठन पीपल फॉर एनिमल ने संज्ञान लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। https://www.instagram.com/reel/DM46kxiI6GU/?igsh=MTc4Y3dna3Y1dDgzYg== इंदौर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960, और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पशुओं के प्रति बढ़ती असंवेदनशीलता और उनकी सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था की जरूरत को उजागर करती है। स्थानीय लोग और पशु प्रेमी इस क्रूरता से आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भोपाल में जोरदार स्वागत गांधी नगर में निजी फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत, पुलिस जांच में जुटी