प्रदीप चौधरी। दतिया जिले के थाना गोदन में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रमोद पावन ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, थ्रेट कॉन्स्टेबल अंफसुल हसन, रूपनारायण यादव, और बबलू यादव पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। वीडियो में प्रमोद पावन ने स्पष्ट कहा कि उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और पिछले 15 दिनों से थाने से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। दो वीडियो वायरल हुए हैं ASI के. https://www.instagram.com/reel/DMZqQ4VI5bW/?igsh=N2ZhZ3JibWV3bndj https://www.instagram.com/reel/DMZrBASI8Bv/?igsh=dWIxZHhkeGVlN3g3 प्रमोद पावन ने वीडियो में यह भी दावा किया कि थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि वे लगातार शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे रहे थे, जिसमें थाना प्रभारी द्वारा प्रताड़ना की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना पुलिस विभाग में कार्यस्थल पर उत्पीड़न और मानसिक दबाव के गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बघेल की दिल्ली दौड़: कांग्रेस में दरार और जनता के धैर्य की परीक्षा बच्चों की सुरक्षा को लेकर CBSE का बड़ा कदम, अब सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से होगी CCTV से निगरानी