नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र के पहले की कार्यवाही लोकसभा में पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई. अब 22 जुलाई को प्रात: 11 बजे से फिर से सदन की कार्यवाही शुरू होगी. सत्र 21 अगस्त तक चलेगा और 32 दिनों में 21 बैठकें होंगी. स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे और 18 अगस्त को फिर से शुरू होंगे. इस सत्र के दौरान दोनों सदनों में 17 विधायी और अन्य कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है. पहले दिन के अन्य निर्धारित कार्यों के अलावा, नए आयकर विधेयक, 2025 की जाँच के लिए गठित संसदीय समिति की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी.

जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिए गए

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे न्यायाधीश यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव से संबंधित नोटिस सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में दिए गए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपे गए नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर समेत कुल 145 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं. निचले सदन में अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत नोटिस दिए गए हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले और भाजपा के राजीव प्रताव रूड़ी समेत कई अन्य सदस्यों ने भी इस पर हस्ताक्षर किए हैं. वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपे गए नोटिस पर 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि कुल 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं और अब इस मामले की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित न्यायाधीश को हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले पर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक एकजुट हैं. किसी न्यायाधीश को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर होने चाहिए. प्रस्ताव को सदन के अध्यक्ष/सभापति द्वारा स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है.

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पहलगाम मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला बोला

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पहलगाम मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला किया. संसद परिसर में एक बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लापरवाही के कारण आतंकवादी देश में घुस आए और निर्दोष लोगों की हत्या कर भाग गए. पीएम मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि पहलगाम की घटना उनकी अक्षमता और लापरवाही के कारण हुई. प्रधानमंत्री में कोई क्षमता नहीं है और एक भी देश उन्हें पसंद नहीं करता.’

बिहार चुनाव मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर किया हमला

बिहार चुनाव मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष में जो लोग ऐसे सवाल उठा रहें है उन्हें संविधान का ज्ञान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है. बिहार में चुनाव आयोग ठीक वही कर रहा है जो संविधान कहता है.

राहुल गांधी ने कहा- मुझे बोलने की अनुमति नहीं है

मानसून सत्र के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बोलने की अनुमति नहीं मिलने की बात कही. उन्होंने कहा, ‘सवाल यह है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की अनुमति है, लेकिन विपक्षी सदस्यों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, जो विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने की अनुमति नहीं है. यह एक नया दृष्टिकोण है. परंपरा कहती है कि अगर सरकार की ओर से लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने की जगह दी जानी चाहिए.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने उठाया पहलगाम का मुद्दा

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में उपस्थित रहना चाहिए. हम सशस्त्र बलों को उनकी वीरता और बहादुरी के लिए बधाई भी दे सकते हैं. हमें यह भी नहीं पता कि पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी कहां हैं. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस पर चर्चा की अनुमति देंगे.’

सांसद रवि किशन ने कहा, विपक्ष देश के सामने हंगामा खड़ा करना चाहता है

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ‘विपक्ष राजनीति करना चाहते हैं. आज सदन का पहला दिन है. वे देश के सामने हंगामा खड़ा करना चाहते हैं. वे विकास या भ्रष्टाचार के बारे में नहीं बोल सकते, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कर रहे हैं. यह उनकी राजनीति के खोखलेपन को उजागर करता है.’

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा- सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए किसी भी सवाल पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सभी सांसदों से शांतिपूर्वक संसद चलाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. पीठासीन अध्यक्ष जगदंपिका पाल ने सभी से संयम बनाने के अनुरोध किया.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा- आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को ‘विजय उत्सव’ बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, हमने दुनिया को संदेश दिया कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading