सरदार पटेल के योग्यता पर कंगना ने की थी टिप्पणी। जिसका जो काम(पेशा )है वही काम करना चाहिए- दीपक सिंह पटेल रीवा । भाजपा सांसद कंगना रनौत के द्वारा सरदार पटेल के योग्यता को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसे लेकर आज शाम 6 बजे शिवाजी पार्क RTO ऑफिस रतहरा रीवा के पास सरदार सेना, ओबीसी महासभा और युवा क्रांतिकारी परिषद सहित अन्य संगठनों के द्वारा एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। उस दौरान हजारों की संख्या उपस्थति संगठन के लोगो ने कंगना रनौत के बयान के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए माफी मांगने की बात कही, साथ ही राष्ट्र निर्माता के खिलाफ टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज कर सांसद की सदस्यता करने की मांग की गई। बता दे कि सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी योग्यता पर सवाल उठाया है उन्होंने कहा कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री इसलिए नही बने क्योंकि उन्हें इंग्लिश नही आती थी जबकि वो बकील थे और फर्राटे के साथ जज साहब से बात करते थे। रनौत के इस टिप्पणी से पूरे देश में सरदार पटेल के अनुयायियों में रोष व्याप्त है जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमआईजी थाना क्षेत्र में स्पा की आड़ में देह व्यापार की खबर प्रसारित होते ही स्पा सेंटर पर लगा ताला,, हटा लिए गए फ्लेक्स बैनर, कल देर रात संवाददाता पर बनाया गया खबर रोकने का दबाव संसद का मानसून सत्र : लोकसभा कल तक स्थगित