प्रदीप चौधरी। इंदौर में नहाने की बात पर भाइयों में झगड़ा, 12 साल के आतिफ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के आतिफ का अपने छोटे भाई के साथ नहाने को लेकर विवाद हो गया। छोटे भाई ने जिद की कि वह पहले नहाएगा, जबकि आतिफ का कहना था कि उसे ट्यूशन जाना है, इसलिए वह पहले नहाएगा। इसी बात पर दोनों भाइयों में बहस हो गई। गुस्से में आकर आतिफ ने बाथरूम के पास वाले कमरे में जाकर फांसी लगा ली और अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, आतिफ गुस्सैल स्वभाव का था और ट्यूशन जाने की जल्दी में छोटे भाई से बार-बार पहले नहाने की बात कह रहा था, लेकिन छोटा भाई नहीं माना। इस वजह से आतिफ ने यह आत्मघाती कदम उठाया। रावजी बाजार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रघुवीर जाट ने बताया कि नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चा किसी अन्य मानसिक दबाव या तनाव में तो नहीं था। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार नशा मुक्ति जन जागृति अभियान: बड़नगर में पुलिस और स्कूल की संयुक्त पहल