प्रदीप चौधरी।। मध्यप्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल.निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष। सिर्फ हेमंत खंडेलवाल ने भरा फॉर्म। अर्चना चिटनिस और दुर्गादास उइके बने प्रस्तावक। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष का फैसला आज, 1 जुलाई 2025 को हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शाम 4:30 बजे से भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में शुरू होगी, जिसमें बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर और केंद्रीय चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, और रात 8:30 बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ही प्लेन में सवार होकर दिल्ली से भोपाल आ रहे हैं,, विवेक शेजवलकर, चुनाव अधिकारी सूत्रों के अनुसार, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पसंद माने जाने वाले खंडेलवाल को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। उनकी साफ छवि, संगठन में मजबूत पकड़ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से नजदीकी उनकी दावेदारी को और मजबूत करती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अनौपचारिक सहमति के बाद केवल एक नामांकन दाखिल होने की संभावना है, जिससे हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। यदि कोई अन्य नामांकन नहीं होता, तो शाम 5 बजे तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। View this post on Instagram चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने स्पष्ट किया कि नामांकन के लिए निर्वाचन मंडल की सूची में नाम होना जरूरी नहीं है, बल्कि उम्मीदवार का पार्टी का सक्रिय सदस्य होना पर्याप्त है। इसके साथ ही, 2 जुलाई को राष्ट्रीय परिषद के 44 प्रतिनिधियों का चुनाव भी पूरा किया जाएगा।नोट: यदि एक से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं, तो 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, बीजेपी की परंपरा को देखते हुए निर्विरोध चुनाव की संभावना अधिक है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नशे के खिलाफ बैकुंठपुर पुलिस का बड़ा प्रहार,ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर हुआ गिरफ्तार मालवा मिल-पाटनीपुरा पुल निर्माण: चुनौतियों और देरी के बीच उम्मीद की किरण