परिजनों ने लगाया जाम रीवा । रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम कचूर में हाईवा और बाइक की सीधी भिड़ंत से बाइक सवार युवक राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हाईवा चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए युवक का शव सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के समझाइश के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया। जिसे पीएम हेतु शव को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया। वही मृतक के चाचा अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनका भतीजा राकेश सिंह बाइक में सवार होकर रीवा की ओर जा रहा था वह घर से निकलकर जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा रीवा की ओर से तीव्र रफ्तार आ रहे हाईवा ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते राकेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि राकेश सिंह नाम के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाया था उन्हें समझाइस दी गयी और वो लोग मान गए। इसके बाद शव को पीएम हेतु भेजा गया।मामला मर्ग कर दुर्घटना करने वाले हाईवा की जानकारी जुटाई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बदहाल मनरेगा : रोजगार नहीं, निराशा की गारंटी मुख्यमंत्री डॉ. यादव बने शिक्षक
You must be logged in to post a comment.