रीवा । मामला रीवा कलेक्ट्रेट परिसर अंतर्गत हुजूर तहसील के बनकुईया वृत्त का है जहा परलोकायुक्त की टीम ने एक और भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है। तहसील कार्यालय हुजूर में पदस्थ राजस्व विभाग के चैनमेन विनोद शुक्ला पिता स्व. राम प्रसाद शुक्ला उम्र 57 वर्ष को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम रीवा ने ट्रैप किया है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार पांडे पिता बालेंद्र शेखर पांडे उम्र 48 वर्ष निवासी – ग्राम गंगहरा पोस्ट सगरा थाना सगरा तहसील हुजूर जिला रीवा मध्य प्रदेशने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि तहसील कार्यालय में उनका आवेदन लंबित है और स्टे ऑर्डर जारी कराने के एवज में उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने करवाई गयी जिसमे शिकायत सही पाई गई। इसके बाद इंस्पेक्टर संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई जिसमें डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार और उनकी टीम शामिल रही। जहा पर आरोपी को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया। View this post on Instagram – योगेश्वर शर्मा,पुलिस अधीक्षण लोकायुक्त। इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षण ने बताया कि हमारी टीम ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जिसमे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।फिलहाल आरोपी विनोद शुक्ला को पकड़कर लोकायुक्त कार्यालय लाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक संदेश है जो अब भी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जड़ जमाए बैठे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बैकुण्ठपुर करारी गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ट्रांसफार्मर जल जाने से कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर दुलहरा ग्रामवासी