प्रदीप चौधरी।। पंजाब पुलिस ने मशहूर यूट्यूबर जसबीर सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह ISI के ऑपरेटिव हसन अली, उर्फ जट्ट रंधावा, के संपर्क में था और तीन बार पाकिस्तान जा चुका था। जांच में पता चला कि जसबीर ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी करीबी संपर्क बनाए रखा, जो पहले ही जट्ट रंधावा से जुड़े जासूसी मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि जसबीर ने पाकिस्तान के नेशनल डे प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया था, और उसके खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने केस दर्ज किया है। जसबीर, जो ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है, ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लुटेरे दुल्हे पर पूणे, महाराष्ट्र में एक और FIR दर्ज BJP नेता सेक्स रैकेट मामले में सनसनीखेज खुलासा: किन्नर बनकर शीतल दुबे फंसाता था युवतियां, पुलिस ने जब्त किए CCTV साक्ष्य