जवा/ रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत शिवपुर गांव के पास दोपहर करीब साढ़े 3 बजे के आसपास पिकप वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार दूधनाथ उर्फ बबलू प्रजापति पिता रामआश्रय प्रजापति उम्र 34 वर्ष निवासी इटमा बुरी तरह से घायल हो गया।

जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजा गया जहा पर वहा के डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिए।
वही परिजनो ने वहा के डाक्टरो पर इलाज न करने व कही रेफर न करने का आरोप लगाए है।
बताया जाता है मृतक युवक अपने गांव ईटमा से अपनी मोटरसाइकिल से रामबाग जा रहा था जैसे ही शिवपुर गांव के पास पहुचा सामने से आ रही पिकप वाहन के जोरदार टक्कर से युवक दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजा गया। फिलहाल मृतक के शव को मर्चुरी में रखा गया है।
