उज्जैन जिले के बड़नगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को इंदौर से दस्तयाब किया है। बालिका के परिजनों द्वारा शादी कराने की बात से नाराज होकर वह घर से चली गई थी। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और टीम ने नाबालिग बालिका को इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र से दस्तयाब किया। पुलिस कार्यवाही: दिनांक 12.04.2025 को फरियादी द्वारा थाने पर अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने की सूचना दी गई थी। अपराध क्रमांक 260/12.04.25 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की। दिनांक 15.04.25 को मुखबिर सूचना के आधार पर इंदौर पहुंचकर बालिका को दस्तयाब किया गया। बालिका को बड़नगर लाकर दस्तयाब कर पीड़िता की इच्छानुसार उसे बाल कल्याण समिति भेजा गया। सराहनीय भूमिका: अशोक कुमार पाटीदार, थाना प्रभारी, बड़नगर जयदीप राठौर, प्रतीक यादव, चाँदनी पाटीदार और अन्य पुलिस टीम सदस्य¹ Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चाकु मारकर सलमान की हत्या करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार…. केरल के बेहाल बुजुर्ग अविरल…!