जमीनी विवाद को लेकर आरोपी कैलाश मोगिया ने की थी श्यामलाल की हत्या आरोपी और मृतक थे चचेरे भाई घटना में प्रयुक्त हथियार और कपड़े आरोपी से जप्त घटना का विवरण10 अप्रैल 2025 को ग्राम सनावदा के चौकीदार से थाने को सूचना मिली कि श्यामलाल पिता नाथूलाल मोगिया अपने खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर मृत पड़ा है। सूचना पर एसडीओपी श्री महेंद्र सिंह परमार, निरीक्षक अशोक पाटीदार और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। श्यामलाल मृत अवस्था में मिला। एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मर्ग क्रमांक 23/2025 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर श्यामलाल का पोस्टमॉर्टम सीएच बड़नगर में करवाया गया। View this post on Instagram पुलिस कार्यवाहीपुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल और एसडीओपी श्री महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार व उनकी टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि मृतक श्यामलाल और उसके चचेरे भाई कैलाश पिता प्रताप सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों में अक्सर शराब के नशे में झगड़ा होता था। जांच से स्पष्ट हुआ कि 09 अप्रैल 2025 की रात कैलाश ने श्यामलाल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हुई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 259/2025 धारा 103 बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में आसपास के गांवों में छानबीन की। मुखबिर की सूचना पर सनावदा कांकड़ में बनी झोपड़ी से कैलाश मोगिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और कपड़े जप्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल मौलाना भेज दिया गया। सराहनीय भूमिकाइस कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक जयदीप राठौर, सउनि देवीलाल मालीवाड़, सउनि राजेंद्र सिंह हाड़ा, सउनि नरेंद्र सिंह भूरिया, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, आर. रुपेश पर्ले, आर. संदीप बामनिया, सैनिक धर्मेंद्र सिंह परिहार और सैनिक गोविंद परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब व्यापार के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण : शर्बत भी बंटा हिन्दू और मुस्लिम में! इंदौर में मुस्लिम समाज का हज प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू