बैकुंठपुर पुलिस ने 48 घंटे मे जिंदा कारतूस एवं पिस्टल के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार। रीवा/ रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना अंतर्गत सलैया गांव में बीते दिनों सत्यपाल सिंह उर्फ अर्पित सिंह नामक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसे बैकुण्ठपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान संदेहियों को चिन्हित कर तलाश शुरू कर दी गयी थी। संदेहियों में योगेश शुक्ला उर्फ मोहित हाल निवासी बरगवां सिंगरौली एवं संजय बसोर निवासी बरगवां सिंगरौली को पकड़कर पूछताछ की गई। View this post on Instagram पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अर्पित सिंह से आरोपियों को अवैध पिस्टल की खरीदी की कीमत को लेकर पैसे के लेनदेन पर बिवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी तब उन्हें गोली मारकर दी गयी। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी पिस्टल एवं 02 नग जिंदा कारतूस एवं एक कार बरामद किया है जिसे आज पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से न्यायालय द्वारा आरोपियों को 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड न्यायालय से प्राप्त किया गया है।वही रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के अनुसार आरोपियों से और अधिक पूछताछ पर अवैध शस्त्र व नशे के संबंध में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गढ़ एवं जवा पुलिस ने 6 माह पुरानी अंधी हत्या का किया खुलासा,आरोपी महिला गिरफ्तार MPEBTKS की क्षेत्रीय बैठक संपन्न