सलमान अंसारी। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संघठन की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ऋतु छाबड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमित सिसोदिया के मार्गदर्शन में सर्वधर्म एकता को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुत ही सराहनीय काम किया। जिसमें सभी धर्म की समाज सेवी महिलाओं का सम्मान किया गया हिंदू ,मुस्लिम,सिख,ईसाई सभी को सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया जिन महिलाओं को सम्मानित किया। ये वह महिलाएं हैं जो पर्दे के पीछे रहकर समाज सेवा कर रही हैं प्रतिभा अग्रवाल विगत कई सालों से बच्चों को कॉपियां किताबें स्कूल बैग ड्रेस देकर उनकी पढ़ाई में सहयोग कर रही है मुमताज बी ओर उनकी बहु गुलअफशा इन्होंने दो महिलाएं जो असामाजिक गतिविधि में लिप्त थी उन्हें रितु छाबड़ा मैडम के और सचिन तनेजा के माध्यम से पार्लर का कोर्स करवाया और सिलाई सिखा के उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में सहयोग दिया लक्ष्मी सोलंकी लक्ष्मी आशा कार्यकर्ता है ओर समाज सेवी के रूप के कार्य करती है।हेमलता केसरी कई सालों से फ्री ऑफ कष्ट बच्चों को कोचिंग में आर्ट डिजाइनिंग सिखाती है सतविंदर तनेजा इन्होंने 3 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा अपने हाथों में लिया इन बच्चों के माता पिता जो कोविड में शान्त हो गए थे बूढ़ी दादी इनका सहारा रह गई थी साथ ही पाटनीपुरा चर्च कि सिस्टर जोहानी, सिस्टर किरण, सिस्टर ऑगस्टिन कुजूर इन सभी समाज सेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जिसमेंमानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संघठन की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ऋतु छाबड़ा ,सचिन तनेजा ,विशाल सिसोदिया ,किशोर तनेजा ,सलमान अंसारी,मुमताज बी ,नीतू तनेजा,बेबी कविशा ,रोहित पंतवाने,पूनम तनेजा, सभी साथी ग़ण उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिविल अस्पताल सिरमौर के डाक्टर ओम प्रकाश पिडिहा बनाये गए खंड चिकित्सा अधिकारी जवा अनुभाग न्यायालय में नियुक्त हुए अधिवक्ता के.के. तिवारी नोटरी