प्रदीप चौधरी। बिहार के (आरा) भोजपुर में लुटरों ने खाली कर दिया तनिष्क का शोरूम..! पुलिस ने निभाई अपनी बखूबी जिम्मेदारी. कर दिया बड़ा कारनामा…. लूट का सीसीटीवी फुटेज. करीब 10 बजे 8 बदमाश शोरूम में घुसे,सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीने और लूटपाट कर फरार हो गए,,, वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,शोरूम को सील कर दिया गया है,वहीं सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए गए।। आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड: दो घंटे के अंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाईलुटेरों से मुठभेड़; तीन झोले में आभूषण भी बरामद किए ~~~~~~~~~~~~~~भोजपुर के आरा में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब दिन के करीब 12 बजे हथियारों से लैस चार से छह की संख्या में अपराधियों ने शहर के प्रमुख तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। घटना ने पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधियों ने हथियार के बल पर शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया और फिर व्यवस्थित तरीके से शोरूम में रखे सभी कीमती गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए। पुलिस शुरू में लूट की राशि दो से तीन करोड़ रुपये बता रही है, लेकिन शोरूम कर्मचारियों का दावा है कि करीब 20 करोड़ रुपये के जेवरात लूटे गए हैं। View this post on Instagram फरार होते वक्त गिरी पिस्तौल, बाइक से गिरा अपराधीभागने के दौरान एक अपराधी की बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया, लेकिन वह तुरंत उठकर फरार हो गया। इस अफरा-तफरी के बीच उसकी पिस्तौल सड़क पर गिर गई, जिसे एक ई-रिक्शा चालक मौके से उठा कर ले गया, जिससे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अपराधियों से भोजपुर में मुठभेड़घटना के बाद जब अपराधी डोरीगंज के रास्ते से छपरा की ओर भाग रहे थे, तब भोजपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली। बड़हरा थाना की पुलिस ने बबुरा छोटी पुल के पास अपराधियों को रोकने की कोशिश की। जहां तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। घायल अपराधियों की पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता (पिता भुनेश्वर प्रसाद) और सोनोर के सेमरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (पुत्र कुणाल कुमार) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हथियार और कुछ लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खतरनाक तरीके से फैल रहा है सांप्रदायिकता का जहर सिविल अस्पताल सिरमौर के डाक्टर ओम प्रकाश पिडिहा बनाये गए खंड चिकित्सा अधिकारी