इंदौर। शहर में लगातार कार्यवाही नारकोटिक्स विंग की जारी है…. इसी कड़ी में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर कबूतर (शाहनवाज) को मादक पदार्थ के साथ कल रात्रि में इंदौर नारकोटिक्स विंग के द्वारा देवास गेट उज्जैन से गिरफ़्तार किया गया। नारकोटिक्स विंग के द्वारा की गई कार्रवाई नारकोटिक्स विंग इंदौर के प्रभारी प्रवीण ठाकरे को खबर मिली थी कि कल रात को एक फरार तस्कर देवास गेट उज्जैन में बस का इंतजार में खड़ा है। जिस सूचना पर टीम को रवाना किया गया और घेराबंदी कर गिरफ़्तार किया गया। वही तस्कर की पहचान शाहनवाज उर्फ कबूतर पिता सिराजुद्दीन उर्फ शेरू ठेकेदार निवासी बेगमबाग महाकाल थाना उज्जैन के रूप में हुई। जो कि लंबे समय से ड्रग्स, ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। वही निरीक्षक ठाकरे ने बताया कि पिछले दिनों कनाड़िया थाना क्षेत्र से एक तस्कर मोईन खान निवासी गीता नगर चंदन नगर को पकड़ा गया था जिसके कब्जे से 6.30 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी। वही पूछताछ में मोईन ने स्वीकार किया था कि उसने उक्त माल को शाहनवाज से खरीदी था। वही पुलिस शाहनवाज को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। View this post on Instagram इंदौर में 20 फरवरी को नारकोटिक्स विंग ने मोईन खान पिता युसुफ खान निवासी उज्जैन को 6 लाख रुपए की MD ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया था,आरोपी ने उक्त ड्रग उज्जैन निवासी शाहनवाज उर्फ कबूतर पिता सिराजुद्दीन से लेना कबूल किया था। वही शाहनवाज इस घटना के बाद से फरार चल रहा था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच की बडी कार्यवाही,5 लाख की रिश्वत लेते A.S.I गिरफ्तार सिरोंज में “प्रहलाद पटेल” का पुतला दहन किया